*मथुरा डीपो के चालक परिचालक सून सान जंगली इलाकों मे रोक रहे सरकारी बस।*

लखीमपुर खीरी , 134

*चालक-परिचालक की लापरवाही से नेपाली यात्रियों से लूट जान का खतरा।*

पलियाकलां खीरी। भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के लिए करीब सरकारी दर्जनों बसें विभिन्न डीपो की संचालित हैं और चौकी चौराहे पर बस स्टापेज होते हुए सुरक्षित खड़ी करने की जगह निर्धारित है उसके बावजूद चंद रुपयों के लालच में मथुरा डीपो के चालक परिचालक नेपाली यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ करते हुए सरकारी बस को करीब रात 1 बजे पलिया गौरीफंटा रोड़ बंसीनगर सून-शान जगहें पर खड़ी कर गायब हो जाते हैं। जबकि अधेरे में खड़ी मथुरा डीपो की रोडवेज बस को हर दम बड़ी घटना का डर सताता रहता है यही नहीं बस में यात्रा कर रहे नेपाली यात्रिय जिस जगह पर खड़ी होती न तो कोई व्यवस्था और न ही यात्रियों के लिए कोई सुविधाएं है जबकि पास ही जंगल होने के चलते जानवर का खतरा तो मडराता ही है साथ ही साथ लूट जैसी घटनाओं से भी अनदेखा नहीं किया जा सकता है । जबकि रोड़वेज बसें खड़ी करने के लिए स्टेशन रोड़ पलिया चौकी के पास सबसे महफूज जगह निर्धारित है जहां पलिया पुलिस की निगाहें व कैमरे लगे होने के चलते कोई भी घटनाएं आज तक नही हुई वहीं पलिया पुलिस की गश्त भी बराबर बनी रहती है। मथुरा डीपो की सरकारी बस के चालक परिचालक चंद पैसो के खातिर यात्रियों की जिंदगी को जोखिम मे डालकर सून शान जगहों पर रोककर पुलिस के लिए मुसीबत खड़ी कर रहे है साथ ही साथ कोई बड़ी घटना ना घटित हो जाए इसके लिए  सोशल मीडिया पर जागरूक भी किया जा रहा है जिससे कि आने वालें बड़े हादसे व घटनाओं को टाला जा सके।
 मथुरा डीपो के एआरएम  को फोन लगाया गया लेकिन बात नहीं हो पाई।

Related Articles

Comments

Back to Top