*तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ किया जमकर नारेबाजी प्रदर्शन।*
लखीमपुर खीरी Sep 19, 2025 at 07:15 PM , 143जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील पलिया में एसडीएम व तहसीलदार की कार्यशैली से नाराज पलिया बार एसोसिएशन के तमाम अधिवक्ताओं ने जमकर प्रदर्शन करते हुए एसडीएम मुर्दाबाद के नारे लगाए।
अधिवक्ताओं द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी गई कि पलिया तहसील के सभी न्यायालयों में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 38, 24, 116 व 80 की पत्रावलियों में बहस के उपरांत आदेश में नियत हुए एक माह से अधिक का समय व्यतीत होने के उपरांत भी आज तक आदेश पारित नहीं किया गया है, एवं पीओ महोदय द्वारा वार्ता करने पर उनके द्वारा स्पष्ट रूप से किसी भी पत्रावली में आदेश करने से मना किया गया। साथ ही न्यायालय के पेशकरों के द्वारा आदेश में पत्रावली के संबंध में अधिवक्ताओं से सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। ऐसी स्थिति में न्यायालय में कार्य कर पाना संभव नहीं है। प्रदीप मेनरो (अध्यक्ष) पलिया बार एसोसिएशन






_page-0001.jpg)
























Comments