दो माफियाओं से खाली नहीं हो पाई चभाल फॉर्म की जमीन तीसरा जमीन हथियाना के लिए सक्रिय

लखीमपुर खीरी , 259

(सत्यदेव)

लखीमपुर खीरी। मामला तहसील सदर के ग्राम बसैगापुर स्थित चभाल सहकारी समिति की 258 एकड़ जमीन पर प्रशासन की रोक के बावजूद भी चंद्र प्रकाश अरोड़ा पुत्र रोशन लाल निवासी लखीमपुर तथा डेरा बाबा ने अवैध तरीके से न केवल गेहूं की फसल काट ली बल्कि धान की फसल लगाकर यह साबित कर दिया है कि उनकी शासन प्रशासन में पकड़ कितनी मजबूत है। ज्ञात हो कि प्रशासन द्वारा लगाई गई रोक की कार्रवाई को रद्द करने के लिए यह भू माफिया मा0 उच्च न्यायालय तक गए लेकिन उच्च न्यायालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन की कार्रवाई पर रोक नहीं लगाई। तीसरे भू माफिया ने चभाल सहकारी का समिति का श्रम विभाग से रजिस्ट्रेशन कराकर जिला सहकारी बैंक सुंदरवल में बंद पड़े खाता संख्या 24 को शाखा प्रबंधक से सांठ गांठ कर चालू कर दिया जब इसकी जानकारी जब एक समाजसेवी को लगी तो उन्होंने चभाल कृषि समिति के पूर्व सचिव सरदूल सिंह को खाता चालू होने की जानकारी दी तब पूर्व सचिव ने इसकी जानकारी जांच समिति को दी जहां समिति के अध्यक्ष ने खाता चालू होने पर लेनदेन होने पर पाबंदी लगा दी। मालूम हो की सरदूल सिंह के विगत कई वर्षों के प्रयास से ही भूमाफियाओं के विरुद्ध प्रशासन द्वारा यह जांच कार्रवाई जारी है। सहकारिता विभाग ने जिला सहकारी बैंक सुंदरवल के शाखा प्रबंधक अनुज पुरी तथा खाता चालू करने वाले लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जिससे कि क्षेत्रीय लोगों में भी रोष है। पहले से दो भूमाफियाओं ने चभाल कृषि सहकारी समिति पर अवैध तरीके से कब्जा कर जमीन हथिया ली है जिनके विरुद्ध प्रशासन की जांच कार्यवाही चालू है उसके बाद चभाल कृषि समिति के बैंक खाते को एक तीसरे माफिया ने कमेटी बनाकर खाता चालू करवा दिया।  बताते हैं कि बसैगापुर के ही निवासी चरणजीत व उसके पुत्र दोनों मिलकर जमीन हथियाने के लिए इस समिति के नाम से ही समिति का श्रम विभाग से रजिस्ट्रेशन कराया। इस समिति में विनोद कुमार जिला बाराबंकी व विनोद कुमार का पुत्र विश्वास विशाल चरणजीत व चरणजीत का पुत्र हरेंद्र अशोक कुमार अलीशेर आदि शामिल है।

Related Articles

Comments

Back to Top