स्वच्छ वातावरण के लिए घर-घर पहुँची पहल, दिया गया सोर्स सेग्रीगेशन का प्रशिक्षण

लखीमपुर खीरी , 344

खीरी टाउन-खीरी 
नगर पंचायत खीरी में स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति की ओर से शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों को सोर्स सेग्रीगेशन (घर से ही गीले और सूखे कूड़े को अलग रखने) के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत खीरी की चेयरपर्सन उज़्मा बी अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार एवं समस्त सभासद मौजूद रहे। अभियान के तहत प्रत्येक घर में हरे व नीले देसीबिन वितरित किए गए, जिनमें गीला व सूखा कूड़ा अलग रखने की सुविधा है। साथ ही लोगों को प्रशिक्षण भी दिया गया कि गीले कूड़े से खाद कैसे बनाई जा सकती है और सूखे कूड़े को रीसाइक्लिंग हेतु कैसे भेजा जाए।
इस अवसर पर नगर पंचायत के कर्मचारी बनवारी लाल, जगदीश प्रसाद डोर-टू-डोर जाकर लोगों तक पहुँचे। उनके साथ रहीम तथा सफाई नायक भी मौजूद रहे।
चेयरपर्सन उज़्मा ने कहा कि यदि हर घर इस अभियान में सहयोग करेगा तो कस्बा स्वच्छ और सुंदर बनेगा। वहीं अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि नगर पंचायत का लक्ष्य है कि खीरी को एक स्वच्छ और आदर्श नगर पंचायत के रूप में स्थापित किया जाए।

Related Articles

Comments

Back to Top