स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत सीएचसी बेहजम में विशाल स्वास्थ्य मेला संपन्न

लखीमपुर खीरी , 320

लखीमपुर खीरी। आज दिनांक 19 सितंबर 2025 को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत एक विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहजम में किया गया। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि इस मेले का उद्घाटन जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी व पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री संजय दीक्षित द्वारा किया गया।

मेले में कुल 1495 मरीजों व उनके परिजनों ने भागीदारी की। इस दौरान 46 आयुष्मान कार्ड बनाए गए, 135 मरीजों के आईडी बने और 286 मरीजों की पैथोलॉजी जांचें की गईं। इसके अलावा उच्च रक्तचाप के 167, मधुमेह के 120 तथा 60 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई।

*विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किए गए उपचारों में*

डेंटल सर्जन ने 38 मरीजों का उपचार किया, नेत्र चिकित्सक द्वारा 18 लाभार्थियों की जांच एवं उपचार हुआ, त्वचा रोग विशेषज्ञ द्वारा 65 मरीजों का इलाज किया गया, नाक-कान-गला विशेषज्ञ ने 35 मरीजों का उपचार किया, आयुष चिकित्सकों ने 115 मरीजों को सेवाएं दीं, बाल रोग विशेषज्ञ ने 65 बच्चों का इलाज किया व 28 बच्चों का टीकाकरण किया।


सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि डॉ. दीपेन्द्र गौतम (त्वचा रोग विशेषज्ञ), डॉ. अच्छतर (नेत्र चिकित्सक), डॉ. एमएस खान, डॉ हरिओम, डॉ श्याम बाबू (आयुष चिकित्सक), डॉ सोनिया (डेंटल सर्जन), डॉ पल्वी (स्त्री रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ अनिल कुमार वर्मा (बाल रोग विशेषज्ञ) डॉ एमपी वर्मा, डॉ अतीक बीपीएम इफ्तिखार खान, बीसीपीएम संदीप मिश्रा सहित समस्त स्टाफ ने स्वास्थ्य शिविर में सक्रिय भूमिका निभाई।

उन्होंने बताया कि जनपद स्तर से डॉ. राकेश गुप्ता एपिडेमियोलॉजी, एनसीडी एवं देव नन्दन श्रीवास्तव एनसीडी सेल द्वारा भी मेले में प्रतिभाग किया।

Related Articles

Comments

Back to Top