डॉ रवि मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में पर्यावरण मित्र समूह ने किया हरी शंकरी पौधारोपण
लखीमपुर खीरी Sep 19, 2025 at 06:59 PM , 361लखीमपुर खीरी।हरियाली अभियान को गति प्रदान करते हुए पर्यावरण मित्र समूह ने सीतापुर रोड स्थित डॉ रवि मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में हरी शंकरी पौधे पीपल, बरगद और पाकड़ रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया।इस अवसर पर पर्यावरण मित्र समूह कोर कमेटी की सदस्य एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन श्रीवास्तव, पर्यावरण मित्र समूह के संयोजक विशाल सेठ, प्रबंधन प्रमुख मयूरी नागर, मीडिया प्रभारी राम मोहन गुप्त, संजय गुप्ता, मधुलिका त्रिपाठी, कुमकुम गुप्ता, रश्मि महेंद्रा, सपना कक्कड़ सहित सीमा गुप्ता, रीतेश बरनवाल, स्कूल की शिक्षिकाएं, स्टाफ एवं बच्चे सम्मिलित रहे।ज्ञातव्य है कि गत माह पर्यावरण मित्र समूह ने लोक भारती के तत्वावधान में आयोजित किए गए हरिशंकरी पौधारोपण अभियान में भी बढ़ चढ़ कर सहभागिता की थी। वर्तमान में पर्यावरण मित्र समूह द्वारा "धरा को सजाने, इसे हरा-भरा बनाने" के प्रेरक अभियान के तहत रामापुर रोड पर दोनों तरफ ट्री गार्ड्स सहित पौधे भी लगाए जा रहे हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments