राज्य गन्ना प्रतियोगिता में अजबापुर मिल के किसानों का डंका – पहली बार जीते प्रथम व द्वितीय पुरस्कार
लखीमपुर खीरी Sep 19, 2025 at 06:57 PM , 389अजबापुर चीनी मिल क्षेत्र के किसानों ने इस बार राज्य गन्ना प्रतियोगिता (शीघ्र प्रजाति पौधा वर्ग) में नया इतिहास रच दिया है। “सुख-समृद्धि का संकल्प, अधिक उपज ही विकल्प” के नारे के साथ चलाए गए उपज बढ़ोत्तरी अभियान का बड़ा परिणाम यह रहा कि मिल क्षेत्र के किसानों ने पहली बार प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया।फत्तेपुर ज़ोन के ग्राम छत्तापुर निवासी प्रगतिशील किसान कृषि उद्यमी ज्योति प्रकाश सिंह पुत्र बाबा सिंह ने 2509 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं ग्राम ओसरी निवासी संत कुमार वर्मा ‘संजय’ ने 2442 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज लेकर प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।मिल प्रबंधन व डीसीएम समूह के अधिकारियों ने दोनों किसानों को बधाई दी। ईडी/सीईओ रोशन लाल टामक, इकाई प्रमुख प्रभात कुमार सिंह, गन्ना विभाग प्रमुख डॉ. एच.के. त्रिपाठी, रीजनल हेड रमेश चौधरी, ज़ोनल हेड पंकज सिंह, अरविन्द सिंह एवं प्रगतिशील किसान नवाब कल्वे हसन ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।ज्योति प्रकाश सिंह और संत कुमार वर्मा संजय ने अपनी उपलब्धि का श्रेय मेहनत, वैज्ञानिक खेती पद्धति और अजबापुर मिल द्वारा मशीनीकरण को बढ़ावा देने को दिया। उन्होंने बताया कि मिट्टी की जाँच, ट्रेंच विधि से बुवाई, समय पर सिंचाई, खरपतवार नियंत्रण, जैविक खाद का प्रयोग और रोग-कीट प्रबंधन उनकी सफलता की कुंजी रही।दोनों किसानों का कहना है कि खेती केवल मेहनत का नहीं बल्कि विज्ञान और समझदारी का भी काम है। मौसम की अनिश्चितता और बढ़ती लागत जैसी चुनौतियों के बावजूद सही तकनीक और धैर्य से उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। किसानों ने मिल प्रबंधन और फील्ड स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए विशेष रूप से रीजनल हेड रमेश चौधरी, ज़ोनल हेड पंकज सिंह और अरविन्द सिंह को धन्यवाद दिया।






_page-0001.jpg)
























Comments