वालिदैन संग उमरा की सआदत हासिल करने रवाना हुए मोहम्मद सईद अंसारी
लखीमपुर खीरी Sep 19, 2025 at 06:55 PM , 367खीरी टाउन खीरी।कस्बा खीरी के मोहल्ला सय्यदवाड़ा निवासी मोहम्मद सईद अंसारी अपने माता-पिता के साथ शुक्रवार को सफर-ए-उमरा के लिए रवाना हुए। उनके रवाना होने की ख़बर से मोहल्ले और आसपास के लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला।रवाना होने से पहले बड़ी संख्या में लोग मोहम्मद सईद अंसारी के आवास पर पहुँचे और उन्हें मुबारकबाद दी। साथ ही उमरा की कामयाबी और कुबूलियत के लिए दुआएं कीं।बातचीत के दौरान मोहम्मद सईद अंसारी ने कहा कि, “आज का दिन हमारी ज़िंदगी का सबसे खुशनुमा दिन है कि हमें अपने वालिदैन के साथ हज़ूर के दर पर हाज़िर होने का मौका मिला। यह सब हज़ूर का करम है कि हमें बुलावा आया।उन्होंने आगे कहा कि, “जो लोग हज़ूर के दर की हाज़िरी की ख्वाहिश रखते हैं मगर अभी जा नहीं पा रहे हैं, हम उनकी तरफ़ से भी सुनहरी जालियाँ पकड़ कर दुआ करेंगे कि अल्लाह उन्हें भी जल्द बुलावे की तौफ़ीक़ अता फरमाए।”






_page-0001.jpg)
























Comments