बरसात से गिरी पार्क की वाउन्ड्री वाल ई ओ ने कहा ठेकेदार को नोटिस होगी जारी
लखीमपुर खीरी Sep 18, 2025 at 06:30 PM , 314धौरहरा लखीमपुर। क्षेत्र में दो तीन दिन से हो रही झमाझम बरसात से आम लोगों के आशियाने तो नही गिरे लेकिन इसी बरसात में गत दिवस नगर पंचायत धौरहरा द्वारा जारी किए गए टेडंर से बनवाई गई पार्क की वाउन्ड्री वाल जरुर धराशाई हो गई।खैर इस मामले में नगर पंचायत प्रशासन मामले में लीपापोती करने में जुट गया।
जानकारी के मुताबिक तराई क्षेत्र में दो से तीन दिन से हो रही रिमझिम व झमाझम बारिश से पंचायत क्षेत्र में किसी के आशियाने तो नही गिरे लेकिन इसी बरसात में नगर पंचायत धौरहरा द्वारा जारी टेंडर प्रक्रिया के तहत ठेकेदार के द्वारा सन 22-23 में निर्मित पार्क की वाउन्ड्री वाल जरुर धराशाई हो गई।अब इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वाउड्री वाल कितनी मजबूत बनाई गई।क्या निर्माण कार्य के दौरान जिम्मेदार अधिकारियों ने निरीक्षण करना उचित नहीं समझा?
अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत धौरहरा गौरव सिंह ने बताया कि पुरानी फाइल से मिलान किया जा रहा है संबंधित ठेकेदार को नोटिस भेजकर जवाब तलब होगा।
सड़क पर बोये गये धान लगे केले के पौधे।
दूसरी तरफ कोतवाली से तहसील तक जाने वाले मुख्य मार्ग की हालत दयनीय स्थिति में है।ज्ञात हो नगर पंचायत द्वारा निर्माणाधीन सड़क का निर्माण कार्य जारी है।जिस पर मिट्टी पटान हो चुका है।बीते दिनों हुई रिमझिम बरसात से सड़क पर जलभराव व कीचड़ होने के चलते विरोध स्वरूप कस्बे के समाजसेवी राजहंस मिश्रा,आदिल किरमानी,जीतू शुक्ला,मुफीद पठान व कवि जगदीश पाण्डेय आदि ने सड़क पर धान का छिड़काव करते हुए केले के पौधे रोपित किए।
चेयरमैन नफींस खान ने बताया कि सड़क की ऊंचाई कराने के लिए मिट्टी पटान हुआ था बारिस का पानी भर गया है इसमें किसी का जोर नहीं।
हालांकि सच तों यही है नगर पंचायत धौरहरा आए दिन भ्रष्टाचार की नई नई इबारत लिख रहा है लेकिन संबंधित विभाग के गैरजिम्मेदाराना रवैया से नगरवासी लगातार शिकार हो रहे हैं आज़ तक कार्यवाही के नाम पर शून्य रही है तमाम समाजसेवी आवाजों को कमीशन खोरी के आगे नजरअंदाज कर कुचल दिया जाता है।






_page-0001.jpg)
























Comments