स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत बांकेगंज में विशेष स्वास्थ्य कैंप आयोजित

लखीमपुर खीरी , 308

लखीमपुर खीरी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता के निर्देशन में "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान" के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांकेगंज पर विशेष स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में कुल 775 लोगों ने भागीदारी की।

सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कैंप के दौरान 245 लोगों की उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच की गई, वहीं 45 गर्भवती माताओं की प्रसव पूर्व जांच भी की गई। इसके अलावा 220 लोगों की रक्त जांच की गई।

विशेषज्ञों की टीम द्वारा दंत रोगों से पीड़ित 20 मरीजों का इलाज किया गया तथा ऑटोमेट्रिस्ट द्वारा 12 लाभार्थियों की जांच एवं परामर्श किया गया। इस अवसर पर 9 आयुष्मान कार्ड एवं 15 आधार कार्ड बनाए गए, साथ ही 530 लाभार्थियों को अन्य स्वास्थ्य संबंधी नि:शुल्क जांच एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की गईं।

जनपद से आए मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश शुक्ला द्वारा 8 मानसिक स्वास्थ्य मरीजों का नि:शुल्क उपचार और परामर्श दिया गया। इसके अलावा एनसीडी परामर्शदाता डॉ. राकेश गुप्ता एवं काउंसलर देव नंदन श्रीवास्तव जिला एनसीडी सेल से स्वास्थ्य मेले में प्रतिभाग किया गया।

डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य महिलाओं एवं परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ना और उन्हें जागरूक करना है।

Related Articles

Comments

Back to Top