*विधान परिषद के स्नातक–शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की वोटर लिस्ट का डि-नोवो पुनरीक्षण 30 सितंबर से*
लखीमपुर खीरी Sep 18, 2025 at 08:02 PM , 289लखीमपुर खीरी, 18 सितंबर। डीएम /
सहा0 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी,
लखनऊ खण्ड शिक्षक / स्नातक निर्वाचन क्षेत्र
जनपद-खीरी ने जानकारी दी कि भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 खंड स्नातक (लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ व इलाहाबाद-झांसी) और 06 खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों (लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद व गोरखपुर-फैजाबाद) की निर्वाचक नामावलियों का डि-नोवो (De-Novo) पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया है। इन क्षेत्रों के निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है।
*स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की वोटर लिस्ट नये संशोधित प्रपत्र पर होगी तैयार*
भारत निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियां आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया व दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयार की जाएंगी। विधि एवं न्याय मंत्रालय की 17 जून 2022 की अधिसूचना के तहत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए निर्धारित प्रपत्र 18 व 19 में आंशिक संशोधन किया गया था। यह नया संशोधित फार्म 1 अगस्त 2022 से लागू है। संशोधित प्रपत्र में आधार नंबर दर्ज करने का कॉलम स्वैच्छिक है। यानी आवेदक को आधार नंबर देने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।
*प्रमुख तिथियां....*
- 30 सितंबर 2025 (मंगलवार) -- नियम 31(3) के तहत सार्वजनिक नोटिस जारी
- 15 अक्टूबर 2025 (बुधवार) -- नियम 31(4) के तहत अखबारों में नोटिस का प्रथम पुनर्प्रकाशन
- 25 अक्टूबर 2025 (शनिवार) -- नोटिस का द्वितीय पुनर्प्रकाशन
- 6 नवंबर 2025 (गुरुवार) -- फार्म 18 (स्नातक) या 19 (शिक्षक) में आवेदन की अंतिम तिथि
- 20 नवंबर 2025 (गुरुवार) -- पांडुलिपियों की तैयारी व आलेख्य नामावली का मुद्रण
- 25 नवंबर 2025 (मंगलवार) -- निर्वाचक नामावलियों का आलेख प्रकाशन
- 25 नवंबर से 10 दिसंबर 2025 -- दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि
- 25 दिसंबर 2025 (गुरुवार) -- दावे-आपत्तियों का निस्तारण व अनुपूरक सूची का मुद्रण
- 30 दिसंबर 2025 (मंगलवार) -- निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन






_page-0001.jpg)
























Comments