प्रदेश में समाजवादी पार्टी के आहवाहन पर जारी पीडीए पंचायती के क्रम में ग्राम पथेली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया

लखीमपुर खीरी , 136

मोहम्मदी खीरी सपा नेता क्रांति कुमार सिंह ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार बुरी तरह फेल हो चुकी है किसानो को खाद के बदले लाठी मुकदमे में और गालिया मिल रही है तो मँगाई और बेरोजगारी बेलगाम हो गई है 
आए दिन पुलिस उत्पीड़न दबंगई अपराधियों का आम जनमानस पर कहर बरपाया जा रहा है किसानो की आमदनी दूनी करने के नाम पर किसानो के कर्ज को चार गुना कर दिया गया है जिले में बाढ़ पीड़ित लोगों को सरकारी सहायता तक मुहैया नहीं हो पा रही है जबकि योगी सरकार के मंत्री लखीमपुर में आकर कह रहे है कि लखीमपुर में इस बार न बाढ़ आई है न खाद की क़िल्लत है का बयान देकर आम जनमानस का मजाक उड़ाया जा रहा है क्रांति कुमार सिंह ने कहा योगी सरकार की अब चला चली की बेला है 2027 में समाजवादी सरकार बनेगी और अखिलेश यादव जी पुनः उत्तर प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री बनेंगे

Related Articles

Comments

Back to Top