आबादी के बीच मैरिज लाइन मे आयोजन पर पूरी रात फूहड़ संगीत बजाने का आरोप
लखीमपुर खीरी Sep 16, 2025 at 06:03 PM , 128मोहम्मदी संवाददाता
कस्बा के मोहल्ला सरैया में अवैध रूप से संचालित मैरिज लॉन के चलते आयोजन में अधिक शोरगुल और कचरा सड़क पर फेंकने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला निवासी मोहम्मद ताज और गुड्डू समेत कई लोगों ने संयुक्त रूप से प्रार्थना पर देकर एसडीएम से अवैध रूप से संचालित मैरिज लॉन आयोजित कार्यक्रम पर पूरी रात्रि फूहड़ संगीत तेज ध्वनि के साथ बजाने से पड़ोस पड़ोस अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है वही घनी बस्ती के बीच मैरिज लॉन का कचरा सड़क पर बिखरने से गंदगी की भरमार हो गई है जिसके चलते महामारी फैलने का संकट उत्पन्न हो गया है। वहीं पार्किंग व्यवस्था न होने के चलते वाहनों को सड़क पर खड़ा कर देने से आवश्यक सेवाएं बाधित हो रही हैं जिसकी शिकायत एसडीम को दी गई है।
एसडीएम ने मामले की जांच कर कर संचालक के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।






_page-0001.jpg)
























Comments