मजदूर लापता: 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग
लखीमपुर खीरी Sep 16, 2025 at 05:57 PM , 130लखीमपुर-खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में कंडवा नदी मजदूर के डूबने की घटना सामने आई है। घटना दाउदपुर कैहमारा गांव के बाहर 15 सितंबर को हुई। मजदूर की पहचान रामप्यारे के रूप में हुई है।
रामप्यारे मूल रूप से अंजनापुर गांव के रहने वाले थे। वे कई वर्षों से अपनी पुत्री रीता के पास दाउदपुर कैहमारा में रह रहे थे। 15 सितंबर की दोपहर वे पैदल पुरवा गए थे। वापसी में वे घर नही लौटें। शिवरानी ने बताया कि उनका पति मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे।ग्रामीण लगातार खोजबीन कर रहे हैं। मंगलवार को भी कोई सफलता नहीं मिली। स्थानीय लोगों के अनुसार इस क्षेत्र में अक्सर मगरमच्छ दिखाई देते हैं।
नदी किनारे रहने वाले लोग भयभीत हैं। वे प्रशासन से सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। वन विभाग को घटना की जानकारी दे दी गई है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।






_page-0001.jpg)
























Comments