मैगलगंज गन्ना समिति की सामान्य निकाय की बैठक आयोजित

लखीमपुर खीरी , 239

लखीमपुर खीरी।मैगलगंज गन्ना समिति की सामान्य निकाय की बैठक आयोजित की गई है।बैठक में गन्ना किसानों को भी अपनी समस्याएं समिति और चीनी मिल के प्रतिनिधियों के सामने रखने का अवसर दिया गया। 
किसानों ने सीधे तौर पर घटतौली और उतरवाई समेत कई शिकायतें रखी। गन्ना समिति के चेयरमैन राजेन्द्र मिश्र उर्फ पप्पू ने कहा कि किसानों से गन्ना उतरवाई के नाम पर वसूली बंद होगी।गन्ना समिति के अध्यक्ष ने कहा कि समिति से निर्देश दिए हैं कि घटतौली रोकने के लिए मिले अपने गेट पर 10 टन का मैनुअल कांटा लगाएं जिससे किसानों को कोई शंका होती है तो वह अपना गन्ना वहां पर कम ज्यादा चेक सकता है।दोनों चीनी मिलें गन्ना किसानों के हित में कार्य कर रही हैं, जो दिक्कतें आ रहीं हैं उनमें सुधार करें। योगी सरकार में मिलों को किसी दबाव में काम करने की आवश्यकता नहीं है , हमारी सरकार वैसे भी उद्योगों को बढ़ावा देती है लेकिन किसान हित ध्यान रखते हुए मिले काम करें।गन्ना समिति के अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा कि समिति में वर्षों से जमे लोग हटाए गए हैं, अब काम करने वाला स्टाफ है। अब हमारा लक्ष्य मिलों के रवैया में सुधार लाने का है। भरोसा है मिलें भी गन्ना किसानों के हित में मजबूती से काम करेंगी।निदेशक अनुज शुक्ला ने किसानों की समस्याएं रखी, जिनके जवाब लिखित में मांगे गए हैं।इस बैठक में गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष बृजेश सिंह, आदित्य कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, अंकित त्रिवेदी, अनिल राठौर अमृतेश अवस्थी, सत्यभान सिंह, चंद्रभान वर्मा, समेत सभी निदेशक मौजूद रहे। और अजबापुर चीनी मिल के जीएम केन , रीजनल मैनेजर और कुंभी मिल के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top