दलित समाज के समग्र विकास हेतु संकल्पबद्ध योगी सरकार : जुगुल किशोर
लखीमपुर खीरी Sep 15, 2025 at 06:33 PM , 232नरेंद्र मिश्रा
मैगलगंज खीरी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं बाबा भीमराव अम्बेडकर उत्थान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगुल किशोर जी के नेतृत्व में अनुसूचित जाति समाज के विभिन्न जनपदों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट की।बैठक में उत्तर प्रदेश के दलित समाज के उत्थान से संबंधित विषयों पर विशेष चर्चा हुई। इस दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर की विचारधारा के प्रचार-प्रसार, अंबेडकर पार्कों के सौंदर्यीकरण, युवाओं को उद्यमिता एवं रोजगार से जोड़ने तथा समाज के सर्वांगीण विकास पर विमर्श किया गया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आश्वासन दिया कि दलित समाज को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु सरकार निरंतर कार्यरत है।इस अवसर पर जुगुल किशोर जी ने कहा कि दलित समाज के समग्र विकास हेतु योगी सरकार संकल्पबद्ध है और समाज के हर वर्ग को न्याय व अवसर दिलाने के लिए सतत प्रयास कर रही है।






_page-0001.jpg)
























Comments