प्रादेशिक पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में लखीमपुर के खिलाड़ियों ने भी दिखाया अपना रुतबा

लखीमपुर खीरी , 238

महिला वर्ग में मास्टर बेस्ट लिफ्टर बनीं लखीमपुर की रीता वर्मा


लखीमपुर खीरी।जेसीआई लखीमपुर खीरी द्वारा आयोजित जेसीआई जनसमपर्क सप्ताह के अन्तर्गत प्रादेशिक पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप ने पूरे प्रदेश में अपनी धूम मचाई। 25 जिलों के 450 से अधिक खिलाड़ी इसमें शामिल हुये। तीन दिनों तक चली इस चैम्पियनशिप में एक खेल उत्सव सा माहौल बना रहा। विविध भार वर्गों में वेट लिफ्टिंग, बेंच प्रेस जैसी पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिताओं को इसमें शामिल किया गया। इसमें पुरुष खिलाड़ियों के साथ साथ अच्छी संख्या में महिला खिलाडियों ने अपनी सहभागिता की। पुरुषों की ओवरआल टीम चैम्पियनशिप में कानपुर की टीम विजेता रही, वहीं सीतापुर व लखनऊ की टीम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। महिलाओं की ओवरआल टीम चैम्पियनशिप में फतेहपुर की टीम विजेता, सीतापुर की टीम उपविजेता व कानपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। बेंच प्रेस टीम चैम्पियनशिप में सीतापुर विजेता, फतेहपुर व कानपुर क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। ओवरआल टीम डेडलिफ्ट चैम्पियनशिप में फतेहपुर की टीम विजेता, सीतापुर की उपविजेता व हरदोई की टीम तीसरे स्थान पर रही। व्यक्तिगत प्रदर्शन में सीतापुर के जयवर्धन सब जूनियर बेस्ट लिफ्टर बनें वहीं हापुड़ के गोविन्द गौतम जूनियर व सीनियर दोनों वर्गों के बेस्ट लिफ्टर बनें। हापुड़ के प्रदीप कुमार मास्टर बेस्ट लिफ्टर बन कर अपना परचम लहराया। सोनभद्र की श्रेया कुमारी महिला वर्ग की सब जूनियर बेस्ट लिफ्टर बन कर उभरीं। जूनियर वर्ग की बेस्ट लिफ्टर सीतापुर की प्राची पटेल बनीं। महिलाओं के सीनियर वर्ग में भी प्राची पटेल ने अपना दबदबा कायम रखा। लखीमपुर की रीता वर्मा महिला वर्ग की मास्टर बेस्ट लिफ्टर बन कर उभरीं और पावरलिफ्टिंग में लखीमपुर को आशा की एक नई किरण दी। हापुड़ के राजेन्द्र कुमार पुरुष वर्ग में बेस्ट लिफ्टर डेडलिफ्ट बन कर उभरे। इसी बेस्ट लिफ्टर डेडलिफ्ट महिला वर्ग में फतेहपुर की पूनम सिंह ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बेंच प्रेस पुरुष वर्ग में हापुड़ के प्रदीप कुमार व महिला वर्ग में सीतापुर की प्राची पटेल विजेता बनीं।
खेल का यह महाकुंभ लखीमपुर की धरती को आशा की किरणों से सराबोर करता दिखा जिससे भविष्य में लखीमपुर के खिलाड़ियों में नया जोश और उत्साह जागृत होगा। जेसीआई लखीमपुर के मीडिया प्रभारी आर्येन्द्र पाल सिंह ने बताया कि जेसीआई जनसम्पर्क सप्ताह का यह त्रिदिवसीय कार्यक्रम खेल जगत के लिए एक सकारात्मक पहल है और इतने खिलाड़ियों का एकसाथ आना एक विशेष अनुभव था। संस्था अध्यक्ष शुभम टण्डन, सप्ताह संयोजक सचिन अग्रवाल, सप्ताह प्रभारी अमित मिश्रा के साथ पूरी जेसीआई की टीम इस कार्य में पूर्ण मनोयोग के साथ लगी रही। तीनों दिन शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रवीण कुमार सलूजा, विजय कुमार मिश्र, राजीव सलूजा, कुमार उत्कर्ष, रजत शेखर, स्पर्श अग्रवाल, राहुल माथुर, विश्वास सेठ, कुशाग्र अग्रवाल, कुलदीप गुप्ता, अमर सिंह, सौरभ वर्मा, कनिष्क बरनवाल, अर्चित महेन्द्र, अतिन गर्ग, रामजी पुरी, अंकित मित्तल आदि की निरंतर प्रयास और उपस्थिति सराहनीय रही।

Related Articles

Comments

Back to Top