*टूटते परिवारों को पुन: दाम्पत्य सम्बन्धों में जोड़ना ही प्राथमिकता* - शिल्पी शुक्ला प्रभारी निरीक्षक महिला थाना *गर्भवती पत्नी का पति के द्वारा इलाज कराने व अन्य जरूरी देखभाल खर्च देने के वादे पर विदा होकर गयी जाएगी पत्नी*
लखीमपुर खीरी Sep 15, 2025 at 11:40 AM , 176(सुनील शर्मा)
लखीमपुर- खीरी। रविवार को महिला थाने की थाना प्रभारी निरीक्षक शिल्पी शुक्ला द्वारा पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के दिशा निर्देशन में काउंसलरों के सहयोग से 22 परिवारिक विवादों में पक्षकारों के मध्य सुलह का प्रयास कर के 15 जोड़े पति-पत्नी की विदाई कराके बिखरते परिवारों को जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है !
बताते चलें कि जनपद मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के दिशा निर्देशन महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक शिल्पी शुक्ला व उपनिरीक्षक श्रीमती विभा यादव काउंसलर सुश्री क्षमा टंडन, श्रीमती नीति गुप्ता, सुश्री कुसुम गुप्ता, कय्यूम ज़रवानी के द्वारा दहेज उत्पीड़न,घरेलू हिंसा के उत्पीड़न, साझी गृहस्थी में निवास को लेकर उत्पन्न होने वाली समस्याओं के 22 शिकायती प्रार्थनापत्रों में काउंसलरों के सहयोग से 15 जोड़े पति-पत्नी की विदाई कराई गई है, जिनमें एक मामला थाना कोतवाली सदर के अन्तर्गत ग्राम गोविन्द नगर सलेमपुर का था जिसमें पति पत्नी में विवाद पत्नी गर्भवती होने पर इलाज व खाने-पीने की दिक्कत होने के कारण उत्पन्न हुआ , पति का कहना था कि पत्नी जब आकर उसके साथ रहेगी तब वह उसके खर्च को पूरा करेगा ,पति थाना निघासन के ग्राम बुद्धीपुरवा का निवासी है, पति पत्नी दोनों ने थाने पर शिकायत की थी,दोनों पक्षों में काउंसलिंग कराके सुलह समझौता कराया गया, जिसमे दोनों पक्ष साथ साथ रहने के लिए तैयार हो पत्नी अपने पति के साथ विदा होकर जाने के लिए तैयार हो गयी जिससे दोनों पक्षों में मतभेद समाप्त हो गया , 07 मामले ऐसे थे जिसमें पति-पत्नी में अत्यधिक मनमुटाव था उन्हें सोचने समझने के लिए दोनों पक्षों की सहमति से सोचने का समय दिया गया है |






_page-0001.jpg)
























Comments