खमरिया पंडित खीरी में एकीकृत स्वास्थ शिविर का आयोजन
लखीमपुर खीरी Sep 11, 2025 at 06:33 PM , 294लखीमपुर खीरी।दिनांक 11 सितंबर 2025 को उत्तर प्रदेश राज्य नियंत्रण सोसाइटी के सहयोग से परियोजना चित्रांशु समाज कल्याण परिषद के माध्यम से खमरिया पंडित खीरी में एकीकृत स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया जिसमें परियोजना निदेशक दिलीप श्रीवास्तव,परियोजना प्रबंधक जितेन्द्र सिंह व समस्त स्टाफ तथा यसटीआई काउंसलर राम प्रसाद मौर्या आई सी टी सी काउंसलर गजेंद्र सिंह जिला अस्पताल से लैब टैकनीशियन अमन मेहरोत्रा तथा सीएचसी खमरिया पंडित से डॉ प्रीति वर्मा फार्मासिस्ट उपस्थित हुए व शिविर कार्यक्रम शुभारंभ खमरिया पंडित प्रधान कुंती देवी के द्वारा फीता काट कर किया गया। शिविर में ग्रामीणों को यौन जनित रोगों एचआईवी, वीडीआरएल, एचबीएसएजी, एचसीवी,टीबी के बारे में परामर्श दिया गया इसके बाद अन्य मरीजों को निःशुल्क दवा का वितरण किया गया ओर एचआईवी सिफलिस,एचबीएसएजी एचसीवी की स्कैनिंग की गई।






_page-0001.jpg)
























Comments