विद्यालय स्तरीय बैठक संपन्न
लखीमपुर खीरी Sep 11, 2025 at 06:30 PM , 224मैगलगंज खीरी। विद्या भारती के द्वारा संचालित विद्यालयों में आगामी 27 सितंबर से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाली अवध प्रांत के 13 जिलों में खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया।
कस्बा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर शिशु मंदिर में विद्या भारती के द्वारा संचालित विद्यालयों में आगामी खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर विद्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जन शिक्षा समिति अवध प्रांत के प्रदेश निरीक्षक मिथिलेश कुमार अवस्थी, सीतापुर संभाग निरीक्षक रणवीर सिंह मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित प्रदेश निरीक्षक ने आगामी खेलकूद प्रतियोगिताओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्य रूप से विद्यालय के प्रधानाध्यापक शैलेंद्र कुमार बाजपेई, इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक उत्तम मिश्रा के साथ-साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक, महिला शिक्षिका भी मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रमुख आचार्य आशीष कुमार ने किया।
फोटो - बैठक में मौजूद संभाग निरीक्षक के साथ-साथ विद्यालय स्टाफ।






_page-0001.jpg)
























Comments