लालपुर गाँव में गन्ने के खेत से मिले गौवंश के अवशेष, सनसनी फैली
लखीमपुर खीरी Sep 07, 2025 at 06:13 PM , 165फरधान थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
फरधान खीरी । रविवार को फरधान थाना क्षेत्र के गाँव लालपुर में गन्ने के खेत से गौवंश के अवशेष मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही साक्ष्य संकलन के लिए सैम्पल भी लिया गया है।इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। थाना प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।






_page-0001.jpg)
























Comments