*दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की हुई मौत पत्नी घायल*

लखीमपुर खीरी , 128

निघासन खीरी मजगई एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है,जिसमें मझगई थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव के निकट  पति-पत्नी की बाइक टैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। दोनों पीलीभीत से अपनी ससुराल सिसवारा गदियाना अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रहे थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान पति की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी का इलाज चल रहा है।
 मृतक सहिमुद्दीन निवासी थाना पुरनपुर के गांव नजीरगंज जिला पीलीभीत 25 साल अपनी पत्नी के साथ अपनी पत्नी की बुआ के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सिसवारा गदियाना आ रहा था, मझगई थाना क्षेत्र के मोतीपुर के निकट रोड पर चल रहे ट्रैक्टर डनलप से जोरदार टक्कर हो गई,हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए इलाज के दौरान पति की मौत हो गई,जबकि पत्नी सायमा बानो को ईलाज चल रहा हैं वहीं डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताया है मृतक सहिमुद्दीन की शादी पिछले साल सराजूदीन की लड़की के साथ हुई थीं एक साथ हुई दो मौतें ने परिवार को हिला कर रख दिया हैं।।
पुलिस ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है मृतक का अंतिम संस्कार पैतृक गांव नजीरगंज जिला पीलीभीत में होगा,

Related Articles

Comments

Back to Top