रपटा पुल से उल्ल नदी में डूबा युवक, साइकिल बरामद
लखीमपुर खीरी Sep 07, 2025 at 06:10 PM , 136फरधान खीरी । रविवार की दोपहर थाना क्षेत्र के कोल्हौरी गांव के पास बने रपटा पुल पर बड़ा हादसा हो गया। यहां एक युवक साइकिल समेत नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साइकिल को पानी से बाहर निकाल लिया, लेकिन युवक का देर शाम तक कुछ पता नहीं चल सका।
बरामद हुई साइकिल नीले रंग की 20 इंची नई साइकिल है, जिसके चैन कवर पर सफेद पेंट से अंग्रेजी में “वी के” लिखा हुआ है। साइकिल को देखकर आशंका जताई जा रही है कि डूबने वाला कोई बच्चा भी हो सकता है।थाना प्रभारी निरीक्षक दया शंकर द्विवेदी ने बताया कि युवक की तलाश के लिए प्रयास जारी हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments