विधायक ने परखी खाद्य सामग्री की गुणवत्ता

लखीमपुर खीरी , 155

सुनील शर्मा 

लखीमपुर/धौरहरा। क्षेत्रीय विधायक विनोद शंकर अवस्थी व तहसीलदार आदित्य विशाल ने सिसैया चौराहे पर बाढ़ पीड़ितों के लिए बन रहे लंच पैकेट की गुणवत्ता परखी। विधायक व तहसीलदार ने लंच पैकेट के निर्माण में प्रयुक्त तेल व सब्जी की सामग्री की भी जांच की। लंच पैकेट की खाद्य सामग्री तो विधायक व तहसीलदार ने चखकर स्वाद लिया और निर्माणकर्ताओं का शाबासी दी। ज्ञात हो कि तहसील धौरहरा के बाढ़ पीड़ितों के लिए रोज हजारों लंच पैक तैयार किये जा रहे हैं जो ईसानगर आदि के बाढ़ पीडित गांवों में लगातार वितरित किये जा रहे हैं।
तहसील की लंच वितरण व्यवस्था से विधायक संतुष्ट दिखे व तहसीलदार की पीठ थपथपाई। विधायक ने कहा कि बाढ़ की समस्या से ग्रस्त कोई परिवार भूखा नही रहेगा इसके लिए तहसील स्तर से व्यापक इंतजाम किये जा रहे हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top