*बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कहीं पानी में घुसकर, तो कहीं नाव पर बैठकर पहुंच रही स्वास्थ्य टीमें*

लखीमपुर खीरी , 164

*बाढ़ प्रभावित धौरहरा, निघासन व पलिया तहसील में स्वास्थ्य विभाग लगा रहा शिविर*

लखीमपुर खीरी। बाढ़ प्रभावित तहसील धौरहरा, निघासन व पलिया में जनमानस तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार सभी संभावित विकल्पों का उपयोग करते हुए स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम कभी ट्रैक्टर से तो कभी नाव व अन्य वैकल्पिक संसाधनों से भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच रही है। 

सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि शनिवार को निघासन तहसील के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित गांव जीतपुरवा में सीएचसी अधीक्षक डॉ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में डॉ संदीप सिंह मेडिकल स्टाफ द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। 
इसी तरह सीएचसी अधीक्षक पलिया डॉ भरत सिंह के नेतृत्व में शनिवार को पलिया क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में ग्राम हजार रोड खजुरिया, गोविंद नगर नगला आदि गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर स्वास्थ्य परीक्षण व दवा का वितरण की गई। ग्राम हजार रोड पर 29 मरीजों को दवाई दी गई, गोविंद नगर में 32 लोगों को, ग्राम नगला में 42 लोगों को क्लोरीन ओआरएस पेरासिटामोल आई ड्रॉप आदि दवाओं का वितरण किया गया। ग्राम हजारा गोविंद नगर में चिकित्सा अधिकारी डॉ उदयभान मौर्य, एएनएम आशा सिंह , प्रिया सिंह, ग्राम नगला में शिवलाल अंकित दीक्षित, राजू मौर्य, एएनएम मीरा देवी ने दवा का वितरित की। साथ ही सीएचसी धौरहरा अधीक्षक डॉ रवि सिंह के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित गांव समदहा व रसूलपुर में मेडिकल टीम ने बाढ़ प्रभावितों को दवा वितरण की, साथ ही बाढ़ प्रभावित गांव परसा में आशा को भी दबाव के वितरण के लिए पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने यह भी बताया कि स्वास्थ्य विभाग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जन-जन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। साथ ही इसकी मॉनीटरिंग भी की जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top