भारतीय योग संस्थान लखीमपुर द्वारा सामूहिक योग कक्षा का आयोजन सम्पन्न

लखीमपुर खीरी , 164

लखीमपुर-खीरी भारतीय योग संस्थान लखीमपुर द्वारा विशेष सामूहिक कक्षा का आयोजन किया गया जिसमें नरेश चंद्र वर्मा प्रांतीय प्रधान उत्तर प्रदेश पूर्वी एवं जिला प्रधान रमेश कुमार वर्मा एडवोकेट के आथित्य में दो  दिवसीय प्रवास पर पधारे प्रांतीय संगठन मंत्री जय प्रकाश श्रीवास्तव तथा सुरेश कुमार दुबे संयुक्त मंत्री ने महिला  केंद्र वानप्रस्थ क्लब शिव कॉलोनी में साधिकाओं से योग विषय पर महत्वपूर्ण वार्ता की तथा योग पर अनेकों नेक टिप्स दिए। इसके पश्चात सेवक सिंह अजमानी संरक्षक के आवास पर जिला कार्यकारिणी (महिला एवम्  पुरुष) अधिकारियों सदस्यों व क्षेत्रीय प्रधान क्षेत्रीय मंत्रियों के साथ बैठक की। गुरुनानक इंटर कालेज के सभागार में सामूहिक योग साधना का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजन दीप प्रज्वलन पुष्प अर्पण से हुआ। अतिथियों का  बैच अलंकरण से स्वागत किया गया। सुरेश कुमार दुबे ने ताड़, त्रिकोण, कोण, बज्र, हास्य एवं मरकट आसन सहित अन्य कई आसन विधिवत संपन्न कराए और उनसे होने वाले लाभों को बताया। जय प्रकाश श्रीवास्तव ने आसनों की गहराइयों विशेष प्रभाव अधिकतम लाभ कैसे मिले इस पर गहनता से प्रकाश डाला तथा कोण आसन व त्रिकोण आसन विधिपूर्वक करके दिखाया व समझाया। प्राणायाम विषय पर बोलते हुए गहरे लंबे श्वास, अनुलोम विलोम तथा नाड़ी शोधन प्राणायाम के ठहराव स्थिरता पूर्ण करने का महत्व एवं उससे होने वाले  लाभ बताए। इसके साथ ही ध्यान भी कराया। जय प्रकाश श्रीवास्तव जी ने एक योग गीत भी प्रस्तुत किया जो बहुत ही सराहनीय प्रभावी रहा। जिला प्रधान रमेश कुमार वर्मा एडवोकेट ने प्रांतीय अधिकारियों को अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला मंत्री शिवराम वर्मा, जिला संगठन मंत्री अशोक कुमार तोलानी, महिला जिला मंत्री कामिनी मिश्रा, संगठन मंत्री डॉ सुशीला सिंह, सदस्य उमाशंकर त्रिवेदी सहित प्रमुख रूप से क्षेत्रीय प्रधान कमल किशोर बरनवाल, राम बहादुर मित्रा, शशिकांत श्रीवास्तव, प्रेमपाल वर्मा, सुनीता सिंह, विजय लक्ष्मी अग्रवाल, मनोरमा सिंह, क्षेत्रीय मंत्रीगण, गोपालजी गुप्त, राजेश श्रीवास्तव, केंद्र प्रमुखगण गजराम सिंह, डा० ओ०पी० श्रीवास्तव, राजीव मिश्रा, कुमुद सक्सेना तथा सैकड़ों साधक साधिकाओं ने बहुत ही तन्मयता, उत्साह से प्रतिभाग किया । जिला प्रधान ने सभी का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया ।
डॉक्टर सुशीला सिंह ने  शांति पाठ कराया। सभी का दिन शुभ एवं मंगलकारी हो ऐसी भावना के साथ समापन घोषित किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top