शिक्षा संघर्ष मोर्चा फाउंडेशन ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

लखीमपुर खीरी , 134

धौरहरा खीरी। शिक्षा संघर्ष मोर्चा फाउंडेशन के द्वारा जन जागरूकता जन समर्थन हस्ताक्षर अभियान जिसमे निजी संस्थानों द्वारा मनमानी फीस वसूली निवारण हेतु फीस संसोधन के संबंध मे हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। बुधवार को शिक्षा संघर्ष मोर्चा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित महेश गंभीर के निर्देशन मे तहसील परिसर धौरहरा मे जन जागरूकता जन समर्थन हस्ताक्षर अभियान जिसमे निजी संस्थानों द्वारा मनमानी फीस वसूली निवारण हेतु फीस संसोधन के संबंध मे हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमे तहसील के अधिवक्ताओ व अन्य लोगों ने हस्ताक्षर करके अभियान मे सहयोग किया। इस दौरान शिक्षा संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top