सदर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा
लखीमपुर खीरी Sep 02, 2025 at 06:58 PM , 163लखीमपुर खीरी। लखीमपुर सदर कोतवाली क्षेत्र में बीते 14 जून 2025 को हुई चोरी का पुलिस ने 90 दिन के भीतर खुलासा कर दिया है। हाजीपुर ओदरहना निवासी मोअज्म अली के घर से चोर जेवरात और एक एंड्रॉइड मोबाइल ले गए थे।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए महेवागंज चौकी पुलिस ने आज 2 सितंबर को बनवारीपुर रपटा पुल के पास से दो चोरों को पकड़ा। आरोपी अकील और मोहम्मद अजीम उर्फ छोटू दोनों दलालन पुरवा के रहने वाले हैं। दोनों से चोरी का माल बरामद कर लिया गया है।
पीड़ित परिवार ने बरामद जेवरों की पहचान कर ली है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र, हेड कांस्टेबल अमरीश भट्ट, कांस्टेबल अनिल, अभय और अमरजीत शामिल थे। महेवागंज चौकी प्रभारी रजनीश त्रिपाठी के अनुसार टीम क्षेत्र में हुई अन्य चोरियों के खुलासे के लिए भी काम कर रही है।
इस सफलता से क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है। पुलिस अधीक्षक ने टीम के काम की सराहना की है।






_page-0001.jpg)
























Comments