तीन दिन से लापता युवक का शव मिला
लखीमपुर खीरी Sep 01, 2025 at 06:30 PM , 142लखीमपुर खीरी। धौरहरा क्षेत्र में तीन दिन पहले अपने घर से लापता युवक की लाश क्षेत्र के एक शिक्षण संस्थान के पड़ोस फांसी जैसी अवस्था में ग्रामीणों ने बरामद की घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के घुरघुट्टा बुजुर्ग के मजरा टापर निवासी नन्हूं के 18 वर्षीय पुत्र कुलदीप का शव टापरपुरवा लोहरीपुर स्थिति आर बी राज शिक्षण संस्थान के पड़ोस में परिजनों व ग्रामीणों ने बरामद किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का प्रेम प्रसंग थाना क्षेत्र फूलबेहड़ के एक गांव निवासी युवती से चल रहा था कि कुछ दिन पहले अपने घर से लापता हो गई। बताया जाता है कि युवती की मां की शिकायत पर पुलिस के डर से कुलदीप ने बीती रात फांसी लगा ली। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
नवागत कोतवाल धौरहरा शिवाजी दुबे ने बताया मृतक पर एक लड़की प्रकरण में फूलबेहड़ थाने में मामला हुआ था।






_page-0001.jpg)
























Comments