विराट नारी उत्कर्ष समारोह के लिए हुआ महिला सम्मेलन

लखीमपुर खीरी , 350

निघासन ब्लॉक के बम्हनपुर में गायत्री परिवार का आयोजन महिलाओं के हुए पंजीकरण

निघासन खीरी।शान्तिकुंज हरिद्वार की गुरुमाता वन्दनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में गायत्री परिवार द्वारा 06 नवंबर 2025 से लखीमपुर-खीरी में आयोजित हो रहे विराट नारी उत्कर्ष समारोह के संदर्भ में रविवार को निघासन ब्लॉक के बम्हनपुर स्थित गायत्री शक्तिपीठ के समक्ष रामाधीन इण्टर कॉलेज प्रांगण में नारी उत्कर्ष महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जगदीश प्रसाद आचार्य, रवींद्र राठौर, वंदना देवी,  राम प्यारी राठौर द्वारा शांतिकुंज से पूजित होकर आई नारी उत्कर्ष संकल्प मशाल और देवपूजन के साथ हुआ। महिला मंडल की सुगंधा शुक्ला ने नारियों के गौरवशाली इतिहास से महिलाओं के प्रेरित किया। जिला समन्वयक रामखेलावन निषाद ने महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया 6 से 10 नवंबर की (परिवर्तित) तिथियों में आयोजित विराट नारी उत्कर्ष समारोह में जिले व प्रदेश की 1 हजार पूर्व पंजीकृत महिलाओं को देव परिवार निर्माण के लिए आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त प्रत्येक महिला कार्यकर्ता जन्म शताब्दी वर्ष 2026 में न्यूनतम 24 घरों को देव परिवार बनाएगी। इसी विराट लक्ष्य को लेकर गायत्री परिवार द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में महिला सम्मेलन आयोजित करके महिलाओं के  पंजीकरण किए जा रहे हैं। युवा प्रकोष्ठ के अनुराग मौर्य ने सभी को नारी उत्कर्ष समारोह की नारी गौरव मंगल यात्रा और समारोह संपूर्ण स्वरूप के बारे में बताया।   कार्यक्रम संयोजक देशराज राठौर ने संचालन टोली और क्षेत्र से पहुंचे सभी परिजनों का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व गायत्री शक्तिपीठ निघासन में 251 कुंडीय गायत्री गायत्री महायज्ञ की गोष्ठी में भी परिजन शामिल हुए। इस दौरान महिला मंडल की सुमन वर्मा, पार्वती भार्गव, मधु तिवारी, परबीता सिंह, दीपा वर्मा, केके तिवारी, शिरोमणि शुक्ला, विवेकानंद, अजय वर्मा, यज्ञदेव वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, श्रीराम राठौर, अमर सिंह यादव, राम कुमार गुप्ता, हरि किशोर मौर्या, राम बहादुर विश्वकर्मा, सुभाष दास, अशोक मौर्य, प्रताप आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top