*महिला थाने पर बिखरते हुए 06 जोड़े को काउन्सलिंग करके विदा कराने का सराहनीय कार्य किया गया*
लखीमपुर खीरी Aug 31, 2025 at 07:25 PM , 166लखीमपुर- खीरी, रविवार 31अगस्त 2025, महिला थाने की थाना प्रभारी निरीक्षक शिल्पी शुक्ला द्वारा पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के दिशा निर्देशन में काउंसलरों के सहयोग से 10 परिवारिक विवादों में पक्षकारों के मध्य सुलह का प्रयास कर के 06 जोड़े पति-पत्नी की विदाई कराके साथ साथ भेजा गया है !
बताते चलें कि जनपद मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के दिशा निर्देशन महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक शिल्पी शुक्ला, काउंसलर कय्यूम ज़रवानी के द्वारा दहेज उत्पीड़न,घरेलू हिंसा के उत्पीड़न, साझी गृहस्थी में निवास को लेकर उत्पन्न होने वाली समस्याओं के 10 शिकायती प्रार्थनापत्रों में काउंसलरों के सहयोग से 06 जोड़े पति-पत्नी की विदाई कराई गई है, जिनमें एक मामला थाना खीरी के अन्तर्गत मोहल्ला कटरा का मामला जिसमें पति पत्नी ने कुछ दिनों पहले आपसी सहमति से विवाह विच्छेद कर लिया था किन्तु दोनों के संसर्ग से एक पुत्र भी था , पति ने प्रार्थना पत्र देकर थानाध्यक्ष महिला थाने से सुलह कराने की याचना की थी , जिसमें थानाध्यक्ष द्वारा काउंसलिंग कराई गयी जिसमे दोनों पक्ष साथ साथ रहने के लिए तैयार हो गये और थाने से विदा होकर गये | 04 मामले ऐसे थे जिसमें पति-पत्नी में अत्यधिक मनमुटाव था उन्हें सोचने समझने के लिए दोनों पक्षों की सहमति से सोचने का समय दिया गया है | सुलह से विदाई करने में महिला आरक्षी सुमन लता, बबली पवार व सारिका चौहान का काफी सराहनीय सहयोग रहा है |






_page-0001.jpg)
























Comments