दवा लेने बिजुआ अस्पताल आई किशोरी को भगा ले गया प्रेमी,शिकायत दर्ज

लखीमपुर खीरी , 126

बिजुआ खीरीः

थाना क्षेत्र भीरा के बिजुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा लेने आई एक किशोरी को बहलाफुसला कर उसका प्रेमी भगा ले गया परिजनों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना देकर शिकायत दर्ज कराई दर्ज कराए गए शिकायती पत्र में फरार हुई किशोरी के चाचा ने बताया कि मेरी भतीजी थाना क्षेत्र भीरा के एक कस्बा निवासी है जो शुक्रवार को थाना क्षेत्र भीरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुआ में अपनी दवा लेने आई थी जहां पहले से भगा ले जाने का प्लान बनाएं बैठे हैदराबाद खाना क्षेत्र के गांव सिंगहा महेशपुर निवासी विवेक कुमार पुत्र विकास चंद्र शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे बहला फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसा कर भगा ले गया है जिसकी काफी तलाश करने के बाद कहीं पता नहीं चल सका तब जाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है वहीं किशोरी के चाचा ने शिकायती पत्र में यह भी बताया कि वह अपने साथ सोने के आभूषण व करीब बीस हजार रुपए भी ले भाग गई है।

Related Articles

Comments

Back to Top