पूरे देश में महिलाओं के प्रति जितने अपराध हो रहे हैं उसका 15 प्रतिशत अकेले उत्तर प्रदेश में होते है प्रहलाद पटेल

लखीमपुर खीरी , 233

लखीमपुर-खीरी।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी तत्वावधान में प्रेस वार्ता का आयोजन शुक्रवार को 11:30 बजे काँग्रेस भवन पर आयोजित की गयी उक्त प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रहलाद पटेल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विगत आठ साल के योगी शासनकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। अगर हम कहें कि उत्तर प्रदेश अपराध प्रदेश बन गया है तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। एन०सी०आर०बी० के ऑकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में महिलाओं और दलितों के खिलाफ अपराध सबसे ज्यादा हो रहे हैं। पूरे देश में महिलाओं के प्रति जितने अपराध हो रहे हैं उसका 15 प्रतिशत अकेले उत्तर प्रदेश में होते है। पूरे प्रदेश का शायद ही कोई जनपद होगा जहां आये दिन कोई जघन्य अपराध न होता हो। इतना ही नहीं जो सामाजिक अपराध खत्म से हो गये थे वह भाजपा के शासन काल में फिर से होने लेगे हैं, जैसे दलितों की बारातों पर हमला, उन्हें घोड़ी पर न चढ़ने देना और तो और अब दबंग उन्हें अपने इलाकों से निकलने देना भी नहीं चाहते। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है अपराधियों में कानून का डर खत्म सा हो गया है। शर्मनाक स्थिति यह है कि मुख्यमंत्री जी जाति और धर्म देखकर अपराधियों की पहचान करते हैं।

पिछले एक महीने की अगर बात करें तो हमारे जनपद लखीमपुर खीरी में निम्न बड़ी आपराधिक घटनाएँ जैसे-चोरी डकैती हत्या, अपहरण जैसी घटनायें आम हो गयी हैं। साथ ही जनपद-लखीमपुर खीरी में सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर हैं। कोतवाली लखीमपुर सदर में बनवारीपुर में 30 लाख रूपये की चोरी अब्दुल कलाम के घर से हुई। थाना हैदराबाद ग्राम अजान में 5 लाख रूपये की चोरी हुई। भीरा थाना ग्राम पड़रिया में चोरी घटनायें हुई। विगत दिनों फरधान थाने के क्षेत्र में महिला से 3500 रूपये की छिनौती हुई, कानून व्यवस्था का आलम यह है कि विगत दिन निघासन क्षेत्र सुक्खनपुरवा में एक युवक को पीट-पीट कर मार डाला गया। चोरी की घटनायें आम बात हो चुकी हैं। थाना निघासन ग्राम लुधौरी में एक महिला से लूटने का प्रयास हुआ, जिसके विरोध करने पर चाकू मारा गया। । खीरी जिले में लगातार हो रहीं चोरी की घटनाओं से से दहशत का माहौल व्याप्त है, साथ ही पटेल ने यह भी कहा कि जनपद-खीरी में यूरिया खाद की मारा मारी चल रही है इस पर शासन व प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है। जिससे किसानों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। यूरिया की खुलेआम कालाबाजारी की जा रही है।

उक्त घटनाएँ यह बात स्पष्ट करती हैं कि उ०प्र० में कानून का राज खत्म हो चुका है तथा अपराध और अराजकता का राज कायम है। हम मुख्यमंत्री जी से नैतिकता के आधार पर उनके इस्तीफे की मांग करते हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top