मुक्तिधाम सौन्दर्यीकरण कार्य का पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने निरीक्षण किया

लखीमपुर खीरी , 137

गोलागोकर्णनाथ। 
मुक्तिधाम गोलागोकर्णनाथ में 33.40 लाख रुपये की लागत से  छ: नये अंत्येष्टि स्थल, इंटरलॉक एक लकडी रखने का हाल,एक गर्वेज यार्ड तथा तीन स्नानागार के निर्माण का कार्य चल रहा है।शुक्रवार प्रातः 29/08/2025 को नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने खाद्य एवं सफाई निरीक्षक संदीप वर्मा, जूनियर इंजीनियर अनिल यादव के साथ कार्यों का निरीक्षण किया तथा कार्य की गुणवत्ता को भी परखा।इसके साथ ही मुक्तिधाम में झाड़ झंखड़ो,बरसाती घास की सफाई नगर पालिका द्वारा कराई जा रही है उसका भी निरीक्षण कर जरुरी दिशानिर्देश दिए। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि, *मुक्तिधाम के सौन्दर्यीकरण के साथ दो बाडी चिलर और उसको आने ले जाने के लिए ई रिक्शा तथा हाल में बैठने के लिए स्टील की बेंच भी डलवाई जायेगी। शोकाकुल परिवार को कोई दिक्कत न हो इसके लिए
 बाडी चिलर को घर तक पहुचाया जाएगा तथा मुक्तिधाम में बैठने से लेकर लकडी, सफाई, स्नान आदि अन्य व्यवस्थाए भी की जाएगी।*

*मुक्तिधाम में 600/ कुंतल से लकडी की व्यवस्था की गई है।*
निरीक्षण के अवसर पर खाद्य एवं सफाई निरीक्षक संदीप वर्मा, जे ई निर्माण अनिल यादव ,मोहित अवस्थी, विजय मिश्रा, रविन्द्र कटियार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top