घर के पास दिखा विशालकाय अजगर वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा ले
लखीमपुर खीरी Aug 18, 2025 at 06:18 PM , 171निघासन खीरी। निघासन रेंज के बेलरायां क्षेत्र में सोमवार को अचानक एक विशालकाय अजगर दिखाई देने से सनसनी फैल गई। अजगर को सबसे पहले डांगा चौराहे से करीब 200 मीटर दूर रहीश वकील के घर के पास देखा गया। ग्रामीणों ने जैसे ही इस विशालकाय सांप को देखा, आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने फौरन अजगर दिखने की सूचना वन विभाग की टीम को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा।रेस्क्यू टीम में वन दरोगा हरीलाल, अजीत सिंह, वन रक्षक श्याम सिंह और वाहन चालक नवी शामिल रहे। टीम ने स्थिति का जायजा लिया और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया।वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ने के बाद पास के घने जंगल में ले जाकर छोड़ दिया, जिससे उसे प्राकृतिक वातावरण मिल सके और वह सुरक्षित रह सके। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू और जंगल में छोड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।






_page-0001.jpg)
























Comments