रात के अंधेरे में उड़ते दिखे ड्रोन गांवों में मचा हड़कंप!
लखीमपुर खीरी Aug 19, 2025 at 05:06 PM , 121लखीमपुर खीरी। बेहजम चौकी क्षेत्र के बहादुरपुर, अल्हवापुर, लूकेपारा समेत कई गांवों में बीती रात ग्रामीणों ने रहस्यमयी ड्रोन उड़ते हुए देखे। अचानक आसमान में ड्रोन दिखाई देने से पूरे इलाके में दहशत और अफरातफरी का माहौल फैल गया।
ग्रामीण अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और ड्रोन की गतिविधियों को देखते रहे। सूचना मिलते ही बेहजम पुलिस हरकत में आई। हेड कॉन्स्टेबल निसार अहमद और कॉन्स्टेबल विकास मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों संग जांच-पड़ताल में जुट गए। फिलहाल ड्रोन कहां से और किसने उड़ाए, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।






_page-0001.jpg)
























Comments