पंचायत सहायकों ने डिजिटल क्रॉप सर्वे से किया इनकार:बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, तकनीकी संसाधन और व्यवस्था की कमी
लखीमपुर खीरी Aug 18, 2025 at 06:15 PM , 138मोहम्मदी खीरी ब्लॉक कार्यालय पर दर्जनों पंचायत सहायकों ने खण्ड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर एग्रीस्टैक डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य से स्वयं को अलग करने की मांग की।यूनियन ने ज्ञापन में कहा कि पंचायत सहायकों को डिजिटल क्रॉप सर्वे का काम दिए जाने की चर्चा हो रही है, जबकि यह कार्य उनके लिए संभव नहीं है। पंचायत सहायकों ने बताया कि उनके पास आवश्यक तकनीकी संसाधन उपलब्ध नहीं हैं और अधिकतर सहायकों के पास स्मार्टफोन तक नहीं है। ऐसे में बड़े पैमाने पर डिजिटल सर्वे करना उनके लिए कठिन है।पंचायत सहायकों ने यह भी कहा कि एक ग्राम पंचायत में केवल एक ही सहायक तैनात है, जिस कारण पहले से ही उन पर विभिन्न योजनाओं का भार रहता है। डिजिटल क्रॉप सर्वे जैसे विस्तृत और तकनीकी कार्य के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की जरूरत है। विभागीय असमंजस और स्पष्ट दिशा-निर्देशों की कमी के चलते भी उन्हें कार्य करने में परेशानी होती है।उन्होंने यह तर्क भी रखा कि यह कार्य प्रोत्साहन राशि पर कराया जा रहा है, जबकि इसमें समय और श्रम दोनों अधिक लगते हैं। पंचायत सहायकों का कहना है कि यदि सरकार वास्तव में इस काम को उनसे कराना चाहती है तो पहले उनकी मूल समस्याओं का समाधान किया जाए, अन्यथा उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए।






_page-0001.jpg)
























Comments