श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
लखीमपुर खीरी Aug 18, 2025 at 01:15 PM , 361लखीमपुर खीरी ।नेशनल पब्लिक स्कूल ओयल में स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी के उपलक्ष में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्रॉमा सेंटर में नुक्कड़ नाटक नशा मुक्त भारत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में कई बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। विशेष रूप से, बच्चों के साथ उनकी माताएं भी यशोदा जी के रूप में सजीं और बच्चों के साथ विभिन्न खेलों में भाग लिया। कक्षा पी.जी. की एक नन्ही बच्ची सुंदर सी राधा बनीं और उनकी मां ने खूबसूरत यशोदा का रूप धारण कर सभी का दिल जीत लिया।
स्कूल की प्रबंध निदेशक श्रीमती दीपाली गुप्ता ने उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया। बच्चों ने सुंदर नाटिका प्रस्तुत की, राधा-कृष्ण रूपी बच्चों ने रैम्प वॉक किया और सभी प्रतिभागी बच्चों को उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में पारंपरिक ‘मटकी फोड़’ का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतिभागी छात्र-छात्राएँ कक्षा पी.जी. पायल, आराध्या, छवि, सावी, आरव, कृष्णा, अभिनव, अविका, आद्विक, आराधना।कक्षा नर्सरी. – दीपक, चित्रा, भूवि, आराध्या, क्षितिज, अक्षिता, शिविका, आलिशा, मनोज।कक्षा एल.के.जी. – आन्या गुप्ता, ईशा, अनूही, आर्चित, आयज़ा (गीता गायन), साद, अब्दुल, आदर्श। कक्षा यू.के.जी. – काव्या, नाविका, पिहू, आराध्या शेखर, मंवेन्द्र, पुष्कर, आयुष श्रीवास्तव, श्लोक, निहार पटेल।कक्षा 1 मोहन, रुद्रांश, भूमि, मानस, आराध्या श्रीवास्तव।कक्षा 2 – कृष्णा, अथर्व, अंश, आरवी, निकहत।कक्षा 3 – उर्वी कश्यप।कक्षा 4 – देवांशी।कक्षा 5 – शौर्य कानोजिया, राघव तिवारी।
कक्षा 6 – अभिनय, अश्वनी, अरसद, आदित्य, सुयश
कक्षा 7 – शिवाय।शिक्षकगण (जिन्होंने अपनी रचनात्मकता, मार्गदर्शन और उत्साह से कार्यक्रम को यादगार बनाया)लक्ष्मी वर्मा मैम, एकता मैम, निशा मैम, सरिता मैम, तनु मैम, लक्ष्मी बरनवाल मैम, मुस्कान मैम, गौरव सर, प्रमोद सर, अश्वनी सर, गहना मैम, अनिल सर।कर्मचारीगण (जिन्होंने मेहनत, लगन और सहयोग से पूरे कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई):
शोभा दीदी, पूजा दीदी, गोकुल, निर्मला दीदी।इन सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम के संचालन, सजावट, बच्चों की तैयारी तथा व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपनी सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।इनर व्हील क्लब ऑफ लखीमपुर नव दिशा एवं जे सी आई ओयल नील के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने छात्रों को उत्साह वर्धन किया।
--------
लखीमपुर खीरी में आजादी के 78 साल बाद अंग्रेज के नाम से सरकारी विलोबी मेमोरियल ट्रस्ट,मैदान, मार्केट
लखीमपुर खीरी । 26 अगस्त 1920 को तीन युवक स्वतंत्रता सेनानियों नसीरुद्दीन, माशूक, बशीर निवासी मो थर्वरनगंज नगर लखीमपुर ने तलवार से तत्कालीन कलेक्टर विलोबी का सर काट कर मर्डर कर दिया था। ब्रिटिश इम्पायर हिल गया था। तीनो को ब्रिटिश पुलिस ने तत्काल हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। जिला जज सीतापुर की अदालत में ट्रायल हुआ। 1920 में ही तीनो को फांसी पर चढ़ा दिया गया। उत्तरप्रदेश सरकार ने स्वतंत्रता के बाद इन तीनो को शहीद का दर्जा दिया।
आंग्रेजो ने बनाया विलोबी मेमोरियल हाल
1920 में ही ब्रिटिश हुकूमत ने अपने कलेक्टर की याद में भव्य विलोबी मेमोरियल हाल भवन का निर्माण कराया। 15 अगस्त 1947 को देश स्वतंत्र हुआ पर ट्रस्ट विलोबी की यादगार में है। इसी विलोबी ने लखनऊ तैनाती के दौरान गोली चलाई थी, कई भारतीय मारे गए थे। विलोबी हाल के पास करीब 12 एकड़ का मैदान है जहां मेला, शादी ब्याह आदि होते है। जिसके लिए धन लिया जाता है। इसी मैदान पर बाद में 50 दुकाने बनाई गई है।
1924 में अंग्रेजों ने विलोबी मेमोरियल ट्रस्ट का पंजीकरण कराया
1924 में अँग्रेजों ने विलोबी मेमोरियल ट्रस्ट का पंजीकरण कराया। तत्कालीन अंग्रेज कलेक्टर ट्रस्ट का अध्यक्ष था। लखीमपुर निवासी कई सदस्य थे। सरस्वती प्रसाद सचिव थे। उनके निधन के बाद उनके पुत्र लक्ष्मी नारायण आगा सचिव बने। आगा के निधन के बाद उनके बेटे वीरेंद्र कुमार और उनके निधन के बाद उनके बेटे अजय आगा सचिव बने जो आज भी है। 101 साल से एक ही परिवार का सचिव है।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित विलोबी का नाम हटाने की जिद पर अड़े
लखीमपुर खीरी के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित मांग कर रहे है कि गुलामी के प्रतीक विलोबी का नाम ट्रस्ट से हटाया जाए।विचित्र बात यह है कि जो ट्रस्ट अंग्रेज के नाम पर है उसकी अध्यक्ष खुद जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी है। जमीन सरकारी ,दुकानें सरकारी हैं।भवन सरकारी है। आश्रितों का कहना है कि विलोबी का नाम शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को चिढ़ा रहा है। यह आश्रितों का अपमान है। आश्रित इस मांग को लेकर धरने पर भी बैठ सकते हैं।
-------
शंकर सिंह चौहान विद्या मंदिर में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
लखीमपुर खीरी । ब्लॉक फूलबेहड़ के सैदीपुर शंकर सिंह चौहान विद्या मंदिर में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विद्यालय में ध्वजारोहण किया गया। विद्यालय के प्रबंधक सुमित कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने देश भक्ति के गीत भी सुनाए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान अध्यापक डीके सिंह ने आजादी के बारे में जानकारी देते हुए महान क्रांतिकारियों तथा आजादी के इतिहास पर प्रकाश डाला और शहीदों को नमन किया। इसके बाद विद्यालय के शिक्षक कृपा शंकर शर्मा ने आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला और शहीदों को नमन किया। विद्यालय की शिक्षक श्रीमती सुनीता यादव ने कहा कि जिन्होंने हमें आजादी दिलाई है उनको कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। हम लोग सैकड़ों साल तक गुलाम रहे अब हम लोग आजादी पाकर देश को कहां ले रहे हैं। इसके अतिरिक्त विद्यालय की शिक्षिका कविता सिंह अस्मिता यादव अंजलि जी शिप्रा मिश्रा ने आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला। अंत में विद्यालय के अध्यक्ष राम अवध सिंह चौहान ने सभी छात्रों को पुरस्कृत करते हुए तथा कार्यक्रम का समापन किया।
--------
मैगलगंज पुलिस द्वारा जुआ खेलते तीन अभियुक्त किये गए गिरफ्तार
• एक अभियुक्त मौके से भाग निकला
लखीमपुर खीरी । पुलिस अधीक्षक खीरी व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अपराध कि रोकथाम एवं वांछित वारंटी अपराधियों कि धरपकड़ अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल निर्देशन मे व प्रभारी निरीक्षक मैगलगंज रविन्द्र पांडेय के मार्गदर्शन मे शनिवार को मैगलगंज पुलिस टीम द्वारा तीन नफर अभियुक्त गिरफ्तार किये गए। जिनके कब्जे से 52 तास के पत्ते व मौके पर फड़ से 500 रूपए व जामा तलाशी से 450 रूपए बरामद हुए तथा एक नफर अभियुक्त मौके से भाग गया उक्त के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 292/2025 धारा 13 सार्वजानिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कि जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों मे रामनरेश पुत्र रामभरोसे (55) वर्षीय निवासी रहजनिया, रामरतन पुत्र जगदीश (25) रहजनिया, देवेश पुत्र लालाराम (27)निवासी चपरतला आदि अभियुक्तों को गिरफ्तार किये गए चार अभियुक्तों पर अभियोग पंजीकृत हुआ जिनमे से एक अभियुक्त विशाल पुत्र नरेश (28) आलियापुर निवासी फरार है।
गिरफ्तार करने बाली टीम मे
उपनिरीक्षक राजपाल सिंह,हेड कांस्टेबल अरुण कुमार,कांस्टेबल राहुल कुमार,कांस्टेबल विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
-------
काउन्सलिंग से 07 जोड़े पति पत्नी महिला थाने से सुलह समझौते से विदा होकर गये
लखीमपुर खीरी रविवार 17 अगस्त 2025, महिला थाने की थाना प्रभारी निरीक्षक श्रद्धा सिंह व उपनिरीक्षक शिल्पी शुक्ला द्वारा पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के दिशा निर्देशन में काउंसलरों के सहयोग से 12 परिवारिक विवादों में सुलह का प्रयास पक्षकारों के मध्य कराके 07 जोड़े पति-पत्नी की विदाई कराके साथ साथ भेजा गया है !
बताते चलें कि जनपद मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के दिशा निर्देशन महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक श्रद्धा सिंह व उप निरीक्षक शिल्पी शुक्ला, काउंसलर सुश्री कुसुम गुप्ता, कय्यूम ज़रवानी के द्वारा दहेज उत्पीड़न,घरेलू हिंसा के उत्पीड़न, साझी गृहस्थी में निवास को लेकर उत्पन्न होने वाली समस्याओं के 12 शिकायती प्रार्थनापत्रों में काउंसलरों के सहयोग से 07 जोड़े पति-पत्नी की विदाई कराई गई है,
जिसमें 05 मामले जिसमें पति-पत्नी में अत्यधिक मनमुटाव था उन्हें सोचने समझने के लिए दोनों पक्षों की सहमति से सोचने का समय दिया गया है | सुलह से विदाई करने में उप निरीक्षक योगेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य महिला आरक्षी सीता , महिला आरक्षी बबली पवार का काफी सराहनीय सहयोग रहा है |






_page-0001.jpg)
























Comments