जनशक्ति सेवा संस्थान के द्वारा 79 वां स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
लखीमपुर खीरी Aug 18, 2025 at 01:10 PM , 179लखीमपुर-खीरी । जनशक्ति सेवा संस्थान के द्वारा 79 वां स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय तिरंगे का ध्वजारोहण संस्थापक विश्वजीत सिंह चौहान की उपस्थित में कार्यालय परिसर में अध्यक्ष शोभित जौहरी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर जनशक्ति सेवा संस्थान के अध्यक्ष ने राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वो और कर्तव्यों को उत्कृष्टता के साथ निर्वाहन करने का आवाहन किया। संस्था के संस्थापक ने सभी को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दी। समारोह के अंत में
सभी को मिष्ठान वितरित किया गया। इस मौके पर महामंत्री सरोज वर्मा, नेहा गिहार कोषाध्यक्ष, कृष्ण कुमार त्रिवेदी मंत्री, राजेश मिश्रा प्रचार मंत्री, अतुल श्रीवास्तव मंत्री,सदस्य रामकुमार उर्फ कल्लू सहित संस्थान के संपूर्ण मंत्रिमंडल व सदस्य गण उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments