₹200 का पेट्रोल डलवाने के बाद 5 किलोमीटर भी नहीं चली मोटरसाइकिल
लखीमपुर खीरी Aug 18, 2025 at 04:55 PM , 174लखीमपुर खीरी। आमतौर से पेट्रोल पंपों पर कम तेल दिए जाने की शिकायतें आए दिन होती रहती हैं लेकिन पैसा लेकर बिल्कुल भी पेट्रोल डीजल ना दिया गया हो ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है ऐसा ही एक वाक्या रविवार को लखीमपुर भीरा पलिया रोड पर स्थित कस्बा अंदेशनगर में एक मात्र पेट्रोल टंकी पर देखने को मिला। महेवागंज निवासी एक युवक जो सुंदरवल से अपने घर मोटरसाइकिल से वापस महेवागंज आ रहा था उसने अंदेश नगर की पेट्रोल टंकी पर₹200 का पेट्रोल अपनी गाड़ी में डलवाया मजे की बात यह है कि उसकी गाड़ी उसके दो सौ रुपए का तेल डलवाने के बाद भी 5 किलोमीटर दूर महेवागंज तक नहीं पहुंची और पेट्रोल रास्ते में ही खत्म हो गया। भुक्तभोगी ने बताया कि फिर उसने एक राहगीर से अनुरोध कर पेट्रोल लिया तब वह घर पहुंचा। उसने बताया कि इसका मतलब यह हुआ कि उसे पेट्रोल बिल्कुल दिया ही नहीं गया केवल पैसे ही ले लिए गए दिखाने के लिए ही मीटर चल रहा था।
जानकारी के अनुसार बीते दिवस महेवागंज निवासी एक युवक ने अंदेश नगर चौराहे पर लगी पेट्रोल पंप पर₹200 का तेल डलवाया परंतु वहां से करीब पांच किलोमीटर दूर महेवागंज तक पहुंचा। रास्ते में ही उसका पेट्रोल खत्म हो गया तब उसने दूसरी मोटरसाइकिल वाले से तेल मांगा तब जाकर के अपने घर पहुंचा। बताया जाता है कि इस पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेने वालों के साथ भी अक्सर घट तौली के मामले सामने सुनने में आते रहते हैं। जैसा कि ज्ञात हो कि किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल खरीदने वाले को कोई रसीद नहीं दी जाती है सब काम केवल विश्वास से चलता है लेकिन पेट्रोल पंप कर्मियों के इन कारनामों के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। चर्चा है कि इसी तरीके से काम करके संबंधित कर्मियों ने आपसी मिली भगत कर काफी मात्रा में नोट कमाए हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments