बी.पी.एस.पब्लिक स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया
लखीमपुर खीरी Aug 17, 2025 at 04:02 PM , 308आजादी का ये जश्न है, तिरंगे का सम्मान है,
हम भारतीय हैं, यही हमारी पहचान है.”
लखीमपुर खीरी। बी. पी. एस. पब्लिक स्कूल, मेला रोड में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम अवस्थी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, कविताएँ एवं लघु नाटिकाओं के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण चारों हाउस द्वारा प्रस्तुत पी. टी. प्रतियोगिता रही जिसमें हाउस को विजेता घोषित किया गया तथा उन्हें ट्राफी देकर सम्मानित किया गया|इसके पश्चात विद्यालय द्वारा आयोजित इंटर हाउस शतरंज प्रतियोगिता मे विजित विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाण पत्र वितरित किये गए।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या नीलम अवस्थी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! आइए हम राष्ट्र निर्माण के लिए एकजुट हों। छात्रों, आप जिम्मेदार नागरिक बनें। सभी शिक्षकों, को आपके अथक प्रयास व मेहनत को सलाम। माता-पिता, आपका सहयोग अनमोल है। आइए मिलकर एक सशक्त भारत बनाएंगे।







_page-0001.jpg)
























Comments