शंकर सिंह चौहान विद्या मंदिर में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
लखीमपुर खीरी Aug 17, 2025 at 02:57 PM , 271लखीमपुर खीरी। ब्लॉक फूलबेहड़ के सैदीपुर शंकर सिंह चौहान विद्या मंदिर में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विद्यालय में ध्वजारोहण किया गया। विद्यालय के प्रबंधक सुमित कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने देश भक्ति के गीत भी सुनाए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान अध्यापक डीके सिंह ने आजादी के बारे में जानकारी देते हुए महान क्रांतिकारियों तथा आजादी के इतिहास पर प्रकाश डाला और शहीदों को नमन किया। इसके बाद विद्यालय के शिक्षक कृपा शंकर शर्मा ने आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला और शहीदों को नमन किया। विद्यालय की शिक्षक श्रीमती सुनीता यादव ने कहा कि जिन्होंने हमें आजादी दिलाई है उनको कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। हम लोग सैकड़ों साल तक गुलाम रहे अब हम लोग आजादी पाकर देश को कहां ले रहे हैं। इसके अतिरिक्त विद्यालय की शिक्षिका कविता सिंह अस्मिता यादव अंजलि जी शिप्रा मिश्रा ने आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला। अंत में विद्यालय के अध्यक्ष राम अवध सिंह चौहान ने सभी छात्रों को पुरस्कृत करते हुए तथा कार्यक्रम का समापन किया।






_page-0001.jpg)
























Comments