राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन।

लखीमपुर खीरी , 154

राष्ट्रीय बजरंगदल के विभाग अध्यक्ष पर लिखा फर्जी मुकदमा वापस लिया जाये ,राकेश कनौजिया।

गोला गोकर्णनाथ खीरी। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने गोला कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह को ज्ञापन सौंपा। 
ज्ञापन पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय लखीमपुर को सौंपा गया। इसमें मांग की गई है कि राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष देव जुनेजा पर एक ढाबे पर हुई मारपीट में इंवॉल्व किया गया है और पुलिस द्वारा संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया जो कि बेबुनियाद व निराधार और झूठा है। जबकि देव जुनेजा द्वारा कोई झगड़ा नहीं हुआ जिन लोगों में झगड़ा हुआ उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। देव जुनेजा को बेवजह झूंठे मुकदमे में फसाया जा रहा है। जिसमें राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि मामले की सक्षम अधिकारी द्वारा निष्पक्ष जांच कराई जाए। और संगठन के कार्यकर्ता पर लगे झूठे मुकदमे को हटाया जाए। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में बताया है कि देव जुनेजा जी को न्याय नहीं मिला तो राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा हर जिले में एक बड़ा आंदोलन होगा जिसका शासन प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा। जिसके लिए संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को  अगर जेल भी जाना पड़े तो जेल जाने के लिए तैयार है। ज्ञापन सोते समय जिला अध्यक्ष कनौजिया के साथ जिला महामंत्री प्रदीप जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष अनुज वर्मा,जिला मीडिया प्रभारी पंकज शुक्ला,जिला संयोजक ठाकुर पंकज सिंह,जिला मंत्री अखिलेश जायसवाल,आकाश बजरंगी,राहुल शर्मा,शिवम श्रीवास्तव,पारुस श्रीवास्तव,मनोज वर्मा,जितेंद्र कुमार,विकास कनौजिया,गगन कुमार,सोनू कुमार,प्रमोद गुप्ता,अशोक जायसवाल,अंशुल जायसवाल,सर्वेश कुमार,पवन कुमार,विक्रम सिंह,संजय सिंह चौहान,राजीव कुमार,विनोद कुमार,सुनील बाजपेई,अंशु वर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top