हर घर तिरंगा अभियान के तहत गोला ब्लाक सभागार मे वितरित किये गये राष्ट्रीय ध्वज।

लखीमपुर खीरी , 140

सरकार के निर्देशानुसार हर घर पर फहराया जायेगा तिरंगा।
गोला गोकर्णनाथ खीरी।उत्तर प्रदेश व भारत सरकार की मंशा अनुरूप पूरे देश मे ऐक साथ आगामी पन्द्रह अगस्त को सभी घरो मे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा।
जिसके चलते गोला ब्लाक कुम्भी गोला के सभागार मे खंड विकास अधिकारी शरद कुमार सिंह की अगुवाई मे ब्लाक कुम्भी की कुल 74 ग्राम पंचायतो के प्रधानो को राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया।
जिसके चलते प्रत्येक ग्राम प्रधान को 250 राष्ट्रीय ध्वज वितरित किये है।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख विमल वर्मा ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतो को सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय ध्वज वितरित किये गये है जो खिलाफ पूरे भारत देश मे हर घर तिरंगा लहराया जायेगा।इस अवसर पर लाल्हापुर ग्राम प्रधान जनार्दन गिरि व उनके अनुज धर्मेन्द्र गिरि मोंटी ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिये सभी ग्राम प्रधानो को प्रेरित किया है।उक्त अवसर पर ऐडीओ पंचायत अवनीश कुमार त्रिपाठी ने सभी प्रथानो से कहा कि सरकार के इस बडे आयोजन मे हम सभी का सहयोग रहेगा और आप सभी लोगो के सहयोग से विश्व रिकॉर्ड बनेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top