*दुकानों पर ओवर रेट पर बिक रही देशी शराब* *अबकारी अधिकारी जानकारी होने के बाद भी नहीं करते कार्रवाई*

लखीमपुर खीरी , 141

*पलियाकलां -खीरी l*     मझगई कस्बे  में चौखड़ा रोड पर संचालित शराब की दुकान, जहां हो रही मनमानी के चलते देशी  शराब को सरकारी रेट पर न बेच कर ओवर रेट बेचा जा रहा है। यह कार्य शराब दुकान मालिक आबकारी विभाग के अधिकारियों से मिली भगत कर कर रहे हैं। जिसकी वजह से आए दिन सेल्समैन और ग्राहक के बीच दुकानों पर झगड़े हो रहे हैं।
गौरतलब है कि अंग्रेजी हो या फिर देसी शराब दुकान सभी दुकानों में प्रिंट रेट से दस से बीस रुपए अधिक दर पर बेची जा रही है, साथ ही शराब की दुकानों पर रेट लिस्ट भी नहीं लगी है। वहीं शराब की मिल रही शिकायत के बावजूद पुलिस-प्रशासन व आबकारी विभाग कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। मझगई निवासी पप्पू का कहना है कि शनिवार 12 बजे को  बाजार में एक शराब दुकान से एक वेंडीज फ्र्यूटी ली तो सेल्समैन द्वारा प्रिंट रेट से अधिक 10 रुपए अतिरिक्त लिए विरोध करने पर वह झगड़ा करने लगा। इसके अलावा पास के राम खिलावन् का कहना है कि कस्बे में संचालित देशी शराब दुकानों पर जमकर ओवर रेट में शराब बेची जा रही है। यह सब अबकारी विभाग के अधिकारियों की जानकारी में हो रहा है। इस कारण से वे शराब दुकानदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। शराब पीने वाले लोग यह सब जानते हैं, लेकिन झगड़े के डर के कारण यह लोग ज्यादा कुछ बोल नहीं पाते और विरोध किए बिना ही शराब खरीदकर चलते जाते हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top