धौरहरा में दो राजस्व निरीक्षक सेवानिवृत्त

लखीमपुर खीरी , 149

लखीमपुर खीरी। बीते कई वर्षों तक राजस्व विभाग में कार्यरत रहे दो राजस्व निरीक्षकों के विदाई सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को तहसील सभागार में आयोजित हुआ जिसमें मुख्य रूप से एसडीएम तहसीलदार व अन्य विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी रही।
जानकारी के अनुसार तहसील सभागार धौरहरा में गुरुवार को अपनी सेवा काल के 32 वर्ष पूर्ण होने पर कानूनगो राममूर्ति वर्मा व रामचंद्र के विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान रामचरित मानस की प्रतिया,अंगवस्त्र एसडीएम धौरहरा शशीकांत मणि की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।इस दौरान तहसीलदार आदित्य विशाल,नायब तहसीलदार फिरोजाबाद अखिलेश मौर्या,आर आई सर्वेश कुमार त्रिवेदी,भगवान दास, बलराम,ओमप्रकाश सुरेश लेखपाल संघ अध्यक्ष शशांक शेखर शुक्ला,रामेन्द्र अवस्थी, नितेश मिश्रा,संजय श्रीवास्तव,यशपाल सिंह, जगदीश प्रसाद,सचिन मौर्या, योगेश वर्मा, कपिल वर्मा, राघवेन्द्र कटियार सहित सेवानिवृत्त आर आई रामचंद्र का परिवार भी इस मौके पर मौजूद रहा। कार्यक्रम संचालन शंशाक शुक्ला ने किया।

Related Articles

Comments

Back to Top