यूरिया वितरण में भाजपा नेता और किसानों के बीच जमकर नोंक झोंक
लखीमपुर खीरी Jul 31, 2025 at 07:55 PM , 135साधन सहकारी समिति जगंलवाली में हुई घटना
लखीमपुर खीरी। धौरहरा क्षेत्र में यूरिया के लिए मारामारी और कालाबाजारी की चर्चाओं के बीच गुरुवार को जंगलवाली सहकारी समिति के अध्यक्ष पर किसानों से मारपीट की शिकायत पुलिस से की गई।फिलहाल कोतवाल ने मौके पर फोर्स भेज कर विवाद को नियंत्रित कर लिया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर कोतवाली पहुंचे अमित कुमार,सरोज कुमार आदि करीब दर्जन भर लोगों ने कोतवाल सुरेश मिश्र से शिकायत की कि माधवपुरवा स्थित जंगलवाली सहकारी समिति पर यूरिया के लिए भारी भीड़ जुटी थी।समिति अध्यक्ष व भाजपा के जिला मंत्री दुर्गेश नंदन पांडेय खुद ही भेदभाव पूर्ण तरीके से खाद के टोकन बांट रहे थे। शिकायत कर्ताओं ने आर्थिक लेन देन का मौखिक आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र में कहा कि विरोध करने पर पांडेय ने एक अन्य साथी के सहयोग से किसानों के साथ मारपीट की, जिससे कई लोगों को चोटें आई हैं।इसके बाद भीड़ उग्र हो गई तो अध्यक्ष ने खुद को समिति के एक कमरे में बंद कर लिया। फिलहाल पुलिस के हस्तक्षेप के बाद विवाद शांत है लेकिन राजनैतिक खेमे में हलचल बढ़ी है।
कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों में कहासुनी हुई कोई मारपीट नहीं हुई है।






_page-0001.jpg)
























Comments