चौथे दिन मिला अभिषेक का शव सुनील की तलाश जारी
लखीमपुर खीरी Jul 31, 2025 at 07:50 PM , 126लखीमपुर खीरी। सोमवार की शाम घाघरा नदी में डूबे दो कांवड़ियों में से एक अभिषेक पुत्र प्रताप नारायण वर्मा का शव गुरुवार को चौथे दिन शाम को मिला है। भारी मशक्कत के बाद शव उसी जगह मिला जहां पर युवकों के डूबने की बात बताई जा रही थी।
मालूम हो कि सोमवार की देर शाम खीरी थाना क्षेत्र के ग्राम गूमचीनी ढखवा निवासी प्रताप नारायण का 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक और सुनील का 19 वर्षीय पुत्र अमन टोली के साथ कांवड़ भरने खीरी बहराइच सीमा के जालिम नगर पुल पर घाघरा घाट गए थे। वहां स्नान के दौरान दोनों युवक लापता हो गए थे। तब से एसडीआरएफ की दो टीमें लगातार तलाश में जुटी थीं। गुरुवार की शाम नदी में कांटा डाल कर तलाश शुरू हुई तो अभिषेक का शव मिल गया। घटनास्थल पर एसडीएम धौरहरा के साथ राजस्वकर्मी भी मौजूद रहे।
कोतवाल सुरेश मिश्र ने बताया कि दूसरे की तलाश भी इसी तरीके से शुरू कराईं गई है।






_page-0001.jpg)
























Comments