*महाविद्यालय के संस्थापक राजा युवराज दत्त सिंह जी की जयंती मनायी गयी*

लखीमपुर खीरी , 324

  लखीमपुर खीरी। दिनाँक 31 जुलाई 2025 को युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महाविद्यालय के संस्थापक राजा युवराज दत्त सिंह जी की जयंती हर्षोल्लासपूर्वक मनायी गयी। कार्यक्रम का प्रारम्भ प्रातः 10:30 बजे से हुआ सर्वप्रथम राजा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात् कक्ष संख्या-28 में राजा साहब के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में राजा युवराज दत्त सिंह जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विषय प्रवर्तन करते हुए प्रो० सुभाष चन्द्रा ने कहा कि राजा साहब का व्यक्तित्व बहुआयामी था एवं उनके लोक हितकारी कार्य आज भी मानवता को प्रकाशमान कर रहे है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के असि०प्रो० सौरभ वर्मा ने राजा साहब के बहुआयी की व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। प्रो० संजय कुमार ने राजा साहब के द्वारा किये गये विभिन्न जनसेवा, चिकित्सा सेवा, शिक्षा एवं धर्मार्थ किये गये कार्यों का उल्लेख करते हुए राजा साहब की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम में प्रो० नीलम त्रिवेदी ने अपने वक्तव्य में राजा साहब के महान व्यक्तित्व की चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० हेमन्त पाल ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में राजा साहब को देश-विदेश में फैली कीर्ति का वर्णन करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन प्रो० सुभाष चन्द्रा ने किया। साथ ही इस अवसर पर आज महाविद्यालय में लोक भारतीय संस्था के सदस्यगण संगोष्ठी में पहुँचे तत्पश्चात महाविद्यालय प्रांगण में तीन हरीशंकरी वृक्ष (पाकड़, बरगद एवं पीपल) के वृक्ष लगाये। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण व बड़ी संख्या में छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top