इनरव्हील क्लब ऑफ लखीमपुर नव दिशा द्वारा सावन माह में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
लखीमपुर खीरी Jul 31, 2025 at 06:10 PM , 202लखीमपुर खीरी। इनर व्हील क्लब ऑफ लखीमपुर नव दिशा द्वारा सावन के पावन माह में शिवालपुरवा के निकट वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष रूप से आम के पौधों सहित अन्य छायादार और फलदार पौधे लगाए गए।
इस कार्यक्रम में क्लब की सक्रिय सदस्य तबस्सुम खान का विशेष योगदान रहा। उल्लेखनीय है कि पूर्व में लगाए गए आम के कुछ पौधे अब बड़े होकर लहलहा रहे हैं, जिन्हें देखकर सभी क्लब सदस्य अत्यंत प्रसन्न हुए। ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे ये पेड़ स्वयं कह रहे हों—"हम शीघ्र ही फल देने को तैयार हैं।"
इस अवसर पर चार्टर प्रेसिडेंट कुमकुम गुप्ता, अध्यक्षा दीपाली, कोषाध्यक्ष कनक बरनवाल, क्लब मेंबर्स तबस्सुम खान, सीमा खान, पूजा चौहान सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहीं। क्लब का यह पर्यावरण संरक्षण हेतु एक प्रेरणादायी प्रयास रहा, जिसे सभी ने सराहा।






_page-0001.jpg)
























Comments